WORLD HEADLINES | 1 अप्रैल 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने एनबीसी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए विचार कर रहे हैं और इसके लिए संविधान को बदलने की सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि संविधान में तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के तरीके मौजूद हैं और वह इसे लेकर गंभीर हैं                                                            क्या डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार भी अमेरिकी राष्ट्रपति बन सकते हैं? क्या अमेरिकी संविधान के तहत किसी भी शख्स का तीसरी बार राष्ट्रपति बनना संवैधानिक है. ट्रंप कई मौकों पर इस पर अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस पर दोबारा सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने उन तरीकों की चर्चा की, जिनसे वह तीसरी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं.