14 अप्रैल 2025 की बड़ी खबरें

 देश और राज्यों से बड़ी खबरें | 14 अप्रैल 2025

13 अप्रैल 2025 की बड़ी खबरें:

WORLD HEADLINES बुलेटिन
पढ़िए आज की टॉप 17 बड़ी सुर्खियाँ एक नजर में

1. पीएम मोदी ने कहा – "आंबेडकर के सिद्धांत आत्मनिर्भर भारत को गति देंगे", राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।

2. आंबेडकर जयंती पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने संसद परिसर में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

3. पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या की सीधी उड़ान को दिखाई हरी झंडी – "अब हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज़ में बैठेगा।"

4. हरियाणा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना – "मुस्लिम को अध्यक्ष बनाया, वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग हुआ, मुस्लिम युवा पंक्चर बना रहा है।"

5. पीएम मोदी का आरोप – "कांग्रेस ने बाबा साहेब को अपमानित किया, चुनाव हरवाए, उनकी यादें मिटाने की कोशिश की।"

6. पीएम मोदी ने कहा – "70 साल में कांग्रेस ने सिर्फ 16% घरों में पानी पहुंचाया, हमने 12 करोड़ घरों में नल पहुंचाए।"

7. "कांग्रेस ने संविधान को सत्ता का हथियार बनाया, इमरजेंसी इसका उदाहरण है," – पीएम मोदी ने एक बार फिर UCC पर कांग्रेस को घेरा।

8. 13,000 करोड़ PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में किया गया गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की उम्मीदें बढ़ीं।

9. बिहार में गंगा पथ पुल के निर्माण के 5 दिन बाद ही दरारें – CM नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट सवालों के घेरे में।

10. गुजरात में अरब सागर से 300 किलो ड्रग्स (मूल्य: ₹1800 करोड़) जब्त, ATS और कोस्ट गार्ड की बड़ी कार्रवाई।

11. सलमान खान को व्हाट्सऐप पर जान से मारने की धमकी, आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस जुटी।

12. शेयर बाजार में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव संभव, टैरिफ, महंगाई और कॉरपोरेट नतीजे तय करेंगे रुख।

13. आज आंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद, अंतरराष्ट्रीय बाजार हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

14. गोल्डमैन सैक्स का अनुमान – "सोना ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है," फिलहाल रिकॉर्ड उच्च स्तर पर।

15. चीन ने कीमती धातुओं की सप्लाई पर लगाई रोक, ऑटो, डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट होंगे महंगे; ट्रम्प बोले – "अब इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी टैरिफ लगेगा।"

16. यूपी, राजस्थान समेत 7 राज्यों में हीटवेव अलर्ट, तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना; 22 राज्यों में आंधी-बारिश के आसार।

17. IPL 2025: लगातार 5 मैच हार चुकी CSK आज भिड़ेगी LSG से, लखनऊ की टीम 4 मुकाबले जीत चुकी, पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर।


आपका दिन शुभ हो! देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — WORLD HEADLINES के साथ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.